राजस्थान की बोलिया

0
भारत के अन्य राज्यों की तरह राजस्थान में कई बोलियाँ बोली जाती हैं। वैसे तो समग्र राजस्थान में हिन्दी बोली का प्रचलन है लेकिन लोक-भाषएँ जन सामान्य पर ज्यादा प्रभाव डालती हैं। जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन ने राजस्थानी बोलियों के पारस्परिक संयोग एवं सम्बन्धों के विषय में लिखा तथा वर्गीकरण किया है।



ग्रियर्सन का वर्गीकरण इस प्रकार है :-

१. पश्चिमी राजस्थान में बोली जाने वाली बोलियाँ - मारवाड़ी, मेव
ाड़ी, ढारकी, बीकानेरी, बाँगड़ी, शेखावटी, खेराड़ी, मोड़वाडी, देवड़ावाटी आदि।

२. उत्तर-पूर्वी राजस्थानी बोलिया ँ - अहीरवाटी और मेवाती।

३. मध्य-पूर्वी राजस्थानी बोलिया ँ - ढूँढाड़ी, तोरावाटी, जैपुरी, काटेड़ा, राजावाटी, अजमेरी, किशनगढ़, नागर चोल, हड़ौती।

४. दक्षिण-पूर्वी राजस्थान - रांगड़ी और सोंधवाड़ी

५. दक्षिण राजस्थानी बोलियाँ - निमाड़ी आदि